फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन शुरू, सफाई बढ़ेगी

विज्ञापन
अलीगंज में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन शुरू, सफाई बढ़ेगी
विज्ञापन

विज्ञापन
महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया उद्घाटन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की ओर से स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के अलीगंज सेक्टर-एल स्थित यादव लोहा भंडार परिसर में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन(पीसीटीएस) शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पार्षद मान सिंह यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, लखनऊ स्वच्छता अभियान के प्रोजेक्ट हेड अभय रंजन उपस्थित रहे। परियोजना शहर के समग्र विकास, स्वच्छता सुधार के लिए जरूरी है। इस अवसर पर महापौर ने कहाकि लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए नगर निगम लगातार आधुनिक तकनीकों को अपना रहा है। पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन से कचरा खुले में फेंके जाने की समस्या दूर होगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत चलाई जा रही है। पांच जोनों में अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं का दायित्व सौंपा गया है। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सेकेंडरी कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन, सड़क व गलियों की सफाई, नालियों की सफाई सहित पीसीटीएस शामिल है। परियोजना के अंतर्गत कुल 32 साइटें प्रस्तावित हैं, जिनमें पहले चरण की आठ व दूसरे की 24 साइटें शामिल हैं। प्रथम चरण की सभी आठ साइटों को शुरू किया जा चुका है। दूसरे चरण में 13 साइटों को शुरू किया जा चुका है। जबकि चौदहवीं साइट शनिवार को शुरू की गई है। शेष मार्च तक पूरी कर ली जाएंगी। पीसीटीएस में दो पोर्टेबल हाइड्रोलिक कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं, जिनकी क्षमता 20 घन मीटर है। ट्रांसफर स्टेशन का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट को खुले में फेंकने से रोकना, कचरे के बखराव को रोकना शामिल है।
विज्ञापन

अलीगंज में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन शुरू, सफाई बढ़ेगी

अलीगंज में पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन शुरू, सफाई बढ़ेगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें