फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अफसर की पत्नी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, खून से लथपथ मिला शव

Sun, 01 Sep 2019 10:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मामले की जांच करते मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्पखंड निवासी सूडा के निदेशक व प्रोन्नत आईएएस उमेश प्रताप सिंह की पत्नी अनीता सिंह (42) की रविवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि वह घर की पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में थीं तभी गोली चलने की आवाज आई। सभी कमरे की तरफ दौड़े तो दरवाजा भीतर से बंद मिला।

विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर भीतर जाने पर अनीता सोफे पर खून से लथपथ हालत में पड़ी पाई गईं। गोली उनके सीने से आरपार हो गई थी। पास ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। अनीता को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, पुलिस उनके बताए घटनाक्रम को संदिग्ध मान रही है। घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना देने, मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अनीता की मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गोली चलने की आवाज पर कमरे की तरफ भागे

सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। आईएएस उमेश प्रताप सिंह उस वक्त बेटे आशुतोष सिंह, नौकर तुलसीराम और विकास के साथ मकान के भूतल पर थे जबकि अनीता पहली मंजिल पर स्थित कमरे में थीं।

घर पर आशुतोष का एक दोस्त भी मौजूद था। आशुतोष का कहना है कि मां के कमरे से गोली चलने आवाज आई तो वह उनके कमरे की तरफ भागा। वहां उसने पिता को कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए देखा। भीतर अनीता सोफे पर खून से लथपथ पड़ी थीं।

आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। ट्रामा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। करीब चार बजे परिवारीजनों ने पुलिस से संपर्क किया तो हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी ट्रामा सेंटर व आईएएस के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

करीब दो साल से अवसाद ग्रस्त थीं अनीता

आईएएस उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि अनीता करीब दो साल से अवसादग्रस्त थीं और उनका उपचार भी चल रहा था। पुलिस को उनके कमरे से मानसिक उपचार की कुछ दवाएं भी मिली हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से अनीता सिंह की लाइसेंसी पिस्टल व एक खोखा मिला है। पुलिस ने कमरा खंगाला लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि शुरुआती पड़ताल में अनीता के खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अनीता के परिवारीजनों से भी संपर्क किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें