फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन में जमा करें गृहकर वरना देना पड़ेगा ब्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में करीब डेढ़ लाख भवनस्वामी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक गृहकर जमा नहीं किया है। चालू वित्तीय वर्ष में अब दो दिन बचे हैं। यदि इन दो दिनों में उन्होंने गृहकर जमा नहीं किया तो एक अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन



इस बार ब्याज माफ भी नहीं होगा क्योंकि नगर निगम प्रशासन ब्याज माफ न करने का प्रस्ताव सदन में लाने जा रहा है। अभी गृहकर संशोधित होने पर बकाया पर ब्याज माफ हो जाता है। सीमा विस्तार के बाद नगर निगम के रिकॉर्ड में करीब आठ लाख भवनस्वामी दर्ज हैं। एक अप्रैल 2025 से अब तक करीब साढ़े छह लाख ने अपना गृहकर जमा किया है। बचे हुए डेढ़ लाख भवनस्वामियों को गृहकर जमा का मौका देने के लिए सोमवार और मंगलवार रात 11 बजे तक गृहकर जमा करने का काम होगा। इसके लिए कैश काउंटर खुले रहेंगे। नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर लोग ऑनलाइन गृहकर जमा कर सकते हैं।



ब्याज माफी की व्यवस्था होगी समाप्त

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का कहना है कि प्रदेश के किसी भी नगर निगम में बकाया गृहकर पर ब्याज माफ करने की व्यवस्था नहीं है। लखनऊ में ब्याज माफी की सुविधा के कारण ही लोग गृहकर जमा करने में ढिलाई करते हैं। इस बार यह सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके लिए सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें