फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी बैंक से भरें ऑनलाइन बिजली बिल

Mon, 21 Apr 2014 08:21 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के बिजली उपभोक्ता अब किसी भी बैंक से ऑनलाइन बिल भर सकते हैं। इसके लिए अब पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई का खाताधारक होने की बाध्यता नहीं होगी।
विज्ञापन


उपभोक्ता किसी भी साइबर कैफे या दफ्तर एवं घर बैठे ही ऑनलाइन बिल भर सकता है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने टेक प्रॉसेस सिस्टम से अब बिल जमा करना आसान कर दिया है।

लेसा के अधीक्षण अभियंता (सर्किल प्रथम) सुधीर कुमार वर्मा बताते, कि उपभोक्ताओं की मांग पर सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी क्षेत्र की बैंक से अब ऑनलाइन बिल को चुकाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके  लिए निगम और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी टेक प्रॉसेस कंपनी के बीच अनुबंध हुआ है। टेक प्रॉसेस सिस्टम से ऑनलाइन बिल चुकाने पर बहुत कम फीस चुकानी पड़ती है।

अब तक हर महीने 10 हजार उपभोक्ता ऑनलाइन बिल चुका रहे हैं। जो उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल चुकाना चाहते हैं तो उनको सबसे पहले दो विभागीय वेबसाइट www.uppclonline.com और www.mvvnl.in पर में से किसी एक पर पंजीकरण कराना होगा।

उपभोक्ता को बिल के अकाउंट नंबर और करंट बिल के नंबर को जब वेबसाइट पर फीड करेंगे तो सिस्टम उपभोक्ता से ई-मेल एड्रेस का विवरण पूछेगा।

जब उपभोक्ता ई-मेल एड्रेस फीड करेगा तो सिस्टम खुद ही उसकी क्रॉस चेकिंग कराएगा। यानी उपभोक्ता जब पासवर्ड से ई-मेल को खोलेगा तो उसका पंजीकरण हो जाएगा।

पंजीकरण के ऑप्शन में उपभोक्ता अपने मोबाइल नंबर का भी उल्लेख कर दें, जिससे बिल बनते ही उसका एसएमएस मिलने लगेगा। उपभोक्ता को करंट बिल बनने का एसएमएस मिल जाए तो वह दोनो में से किसी भी वेबसाइट पर बिल के अकाउंट नंबर के सहारे उसको जमा कर सकता है।

सिस्टम के द्वारा पेमेंट का ऑप्शन पूछे जाने पर टेक प्रॉसेस पर क्लिक करेगा तो संबंधित बैंक का विवरण का उल्लेख करके ओके करने पर उपभोक्ता के खाते से बिल जमा हो जाएगा और रसीद भी निकल जाएगी।
विज्ञापन


उपभोक्ता को ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने में कोई भी दिक्कत हो तो मध्यांचल निगम के कॉल सेंटर के टॉल फ्री नंबर 18001800440 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। कॉल सेंटर के एक्सपर्ट तत्काल मदद मुहैया कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें