फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पड़ गए पैसे, तो भी जमा होगा बिजली का बिल

Fri, 14 Mar 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आप बिजली का बिल जमा करने ऑनलाइन बिलिंग केंद्र पहुंचे और पूरा बिल चुकाने में कुछ पैसे कम पड़ गए।
विज्ञापन


ऐसे में बिल जमा करने के लिए एसडीओ (उपखंड अधिकारी) से पार्ट पेमेंट कराना पड़ता है। अब बिल की 90 फीसदी रकम बिना पार्ट पेमेंट के केंद्र पर जमा होगी।

राजधानी में यह नई व्यवस्था ऊर्जा महकमे के मुखिया प्रमुख सचिव (ऊर्जा) और पॉवर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देश पर मार्च के अंतिम हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।

यह निर्देश प्रमुख सचिव ने गुरुवार को ऑनलाइन बिलिंग केंद्र का निरीक्षण करने एवं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने के दौरान मुख्य अभियंता शमीम अहमद को दिए।

प्रमुख सचिव के निरीक्षण की शुरुआत पूर्वाह्न 11:45 बजे से हुसैनगंज हुई। इसके बाद वह क्लाईड रोड, विभूतिखंड एवं विरामखंड बिलिंग केंद्र भी गए।

उन्होंने हर बिलिंग केंद्र पर उपभोक्ताओं से रीडिंग होने, बिल मिलने एवं जमा करने में आने वाली दिक्कतों पर बातचीत की।प्रमुख सचिव से क्लाईड रोड पर ऐसा उपभोक्ता टकराया, जिसका बिल करीब 8000 रुपये था ,लेकिन उसके पास 240 रुपये कम थे।
विज्ञापन


यह उपभोक्ता दूसरे डिवीजन था जिससे एसडीओ उसका पार्ट पेमेंट भी नहीं कर सकता था। उन्होंने इस उपभोक्ता का बिल लेकर खुद एसडीओ को सौंपा,जिसने एक्सईएन आनंद प्रकाश शुक्ला से पार्ट पेमेंट कराकर जमा कराया।

इसी प्रकार विभूतिखंड पर एक उपभोक्ता का बिल 884 रुपये का था ,लेकिन उसके पास 840 रुपये थे। प्रमुख सचिव ने इसका बिल खुद ही एसडीओ से पार्ट पेमेंट कराकर जमा कराया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि एचसीएल के सिस्टम में यह व्यवस्था शुरू की जाए कि उपभोक्ता बिल की 90 फीसदी रकम बिना पार्ट पेमेंट यानी सीधे जमा कर सके।

एजेंसी कर्मी चेक से लेंगे भुगतान
प्रमुख सचिव के निर्देश पर अब हैंड हेल्ड बिलिंग एजेंसी के कर्मियों को बिल बनाने के दौरान उपभोक्ताओं से चेक से भुगतान भी लेना होगा।

बुजुर्ग उपभोक्ताओं ने प्रमुख सचिव से एजेंसी कर्मिर्यों के द्वारा चेक से भुगतान न लेने की शिकायत की थी।

प्रमुख सचिव के निर्देश के क्रम में मुख्य अभियंता ने तत्काल ऑनलाइन बिलिंग के एक्सईएन पंकज से उपभोक्ताओं से चेक लेकर उसकी रसीद देने की व्यवस्था को शुरू कराने के लिये निर्देशित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें