फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाले जाने का गम नहीं, साजिश के तहत लगाए गए इल्जामः पवन पांडेय

Wed, 26 Oct 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पवन पांडेय और आशू मल‌िक - फोटो : demo pic
सपा से छह साल के ल‌िए न‌िकाले जाने के बाद मंत्री पवन पांडेय ने बयान द‌िया क‌ि उन्हें पार्टी से ‌न‌िकाले जाने का कोई गम नहीं। कागज पर हुई कार्रवाई से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे और मेरे पर‌िवार के रग-रग में समाजवादी पार्टी, मुलायम स‌िंह और अख‌िलेश यादव जी रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
पवन पांडेय - फोटो : demo pic
बता दें क‌ि वन राज्यमंत्री पवन पांडेय उर्फ तेज नारायण पांडेय को एमएलसी आशू मल‌िक के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की के आरोप में पार्टी से बाहर क‌िया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श‌िवपाल यादव ने ये जानकारी प्रेस कान्फ्रेंस करके दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पवन पांडेय - फोटो : demo pic
बता दें ‌क‌ि पवन पांडेय दूसरी बार बर्खास्त हुए हैं इससे पहले खनन व‌िवाद में आईपीएस से भ‌िड़ंत होने पर उनका मंत्री पद छ‌िन चुका है। उन्होंने कहा क‌ि मैं बजरंगबली की तरह सीना चीरकर तो नहीं द‌िखा सकता क्योंक‌ि अगर मैं सीना चीर दूंगा तो कोई डॉक्टर इसे जोड़ नहीं पाएगा। सीना चीर दूंगा तो इसमें मुलायम स‌िंह यादव और अख‌िलेश यादव द‌िखाई पड़ेंगे। 

4 of 5
आशू मल‌िक - फोटो : demo pic
पवन ने कहा क‌ि कागजों पर न‌िकाले जाने का कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा क‌ि जो आरोप लगाए गए वो झूठे हैं। मुख्यमंत्री के आवास पर क‌िसी तरह की कोई घटना नहीं हुई। मुझे जहां तक जानकारी है, आशू मल‌िक ने एफआईआर में ल‌िखा है क‌ि मुख्यमंत्री आवास के बाहर उनके साथ मारपीट की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन पांडेय - फोटो : demo pic
मुख्यमंत्री आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सुरक्षा रहती है और ज‌िस द‌िन की ये घटना बताई जा रही है पूरा मीड‌िया सीएम आवास के बाहर जमा था। मीड‌िया वालों से या फुटेज चेक कर लें अगर आशू मल‌िक से मेरा नमस्कार या हाथ मिलाने का फुटेज भी म‌िल जाए तो सारे आरोप मैं स्वीकार कर लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें