प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महोबा रैली में ये कहे जाने पर कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं का जीवन बर्बाद नहीं होने देंगे। पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को बयान जारी कर पीएम मोदी की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
2 of 5
उन्होंने कहा कि तीन तलाक व कॉमन सिविल कोड मुद्दे को मुस्लिम समाज के लिए ही छोड़ देना चाहिए। मायावती ने मोदी के इस बयान को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव के कारण ये मुद्दे उठाकर घिनौनी राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार बनी है, तब से आरएसएस के एजेंडे को थोपने की कोशिश की जा रही है, जिससे कि समाज में भ्रांतियां व्याप्त हैं।
4 of 5
मायावती ने स्पष्ट कहा कि तीन तलाक व कॉमन सिविल कोड जैसे मुद्दों को मुस्लिम समाज पर ही छोड़ देना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।