फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में मरीज नही लगाएंगे परामर्श के बाद दवाएं और जांच के लिए चक्कर

विज्ञापन
केजीएमयू में नए भवन में शुरू हुई हड्डी रोग की ओपीडी
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में शनिवार से हड्डी रोग विभाग की ओपीडी सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी सेंटर में शुरू हो गई। अब मरीजों को परामर्श के बाद दवाएं और जांच के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। एक ही छत के नीचे उन्हें सभी सुविधाएं मिलने लगी हैं।
विज्ञापन

सेंटर फॉर आर्थोपेडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी सेंटर के इंचार्ज डाॅ. कुमार शांतनु ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जुलाई को केजीएमयू में आठ मंजिला सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयलिटी का शुभारंभ किया था। अब इसमें ओपीडी की शुरुआत हो गई है। अभी तक पुराने भवन में ओपीडी का संचालन होता था। ओपीडी के बाद जांच और दवाओं के लिए मरीजों को अलग भवन में जाना पड़ता था। नए भवन की शुरुआत के बाद उनकी यह समस्या हल हो गई है। ओपीडी में शनिवार को दिखाने पहुंचे आलमबाग निवासी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि अब सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलनी शुरू हो गई हैं। इसी तरह गोंडा निवासी सुनीता वर्मा का कहना था कि ऑपरेशन के बाद वे फाॅलोअप में आई हैं। अब ओपीडी में पर्याप्त स्थान है और सभी सुविधाएं भी हैं। इस भवन में कुल 340 बेड हैं। जिसमें 24 प्राइवेट रूम और 24 आईसीयू बेड हैं। आठ ऑपरेशन थिएटर हैं। इस भवन में आर्थोपेडिक्स सर्जरी, पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट मेडिसिन विभाग भी संचालित होने हैं। इन विभागों की ओपीडी सोमवार को चलेगी। हड्डी रोग विभाग के प्रमुख प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि विभाग में भर्ती करने की क्षमता भी बढ़ गई है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

केजीएमयू में नए भवन में शुरू हुई हड्डी रोग की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें