फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: ट्रेन में निशुल्क सफर कर सकेंगे केजीएमयू के मरीज, जारी किया जाएगा पास, एसी में भी मिलेगी रियायत

Tue, 29 Apr 2025 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केजीएमयू में इलाज कराने के लिए दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए अब एक पास जारी किया जाएगा। इसकी मदद से ये मरीज ट्रेन में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
केजीएमयू लखनऊ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में इलाज करा रहे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब ट्रेन से निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए केजीएमयू में जनसुविधा केंद्र खोला जाएगा। केंद्र से मरीजों को निशुल्क यात्रा का पास जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि भारतीय रेलवे गंभीर मरीजों को ट्रेन में मुफ्त और रियायती यात्रा की सुविधा देता है। इसके लिए संबंधित अस्पताल से पास जारी करने की जरूरत होती है। केजीएमयू में देश भर से मरीज इलाज कराने आते हैं। इसको देखते हुए यहां जनसुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से मरीजों को पास दिया जाएगा। इस पास को दिखाकर मरीज रेलवे टिकट काउंटर से मुफ्त और रियायती दर पर टिकट हासिल कर सकेंगे। इसके तहत जनरल व सामान्य आरक्षित श्रेणी का टिकट मुफ्त मिलेगा, जबकि वातानुकूलित श्रेणी के लिए काफी रियायत मिलेगी।

ये भी पढ़े- UP News: राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर पोस्टर वार, लिखा- 'तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे'
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुविधा केंद्र खुलने से मरीजों व उनके परिजनों को काफी आसानी होगी। जनसुविधा केंद्र पर रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने के लिए रेलवे से संपर्क किया जा रहा है। ऐसा होने पर टिकट और आरक्षण का काम भी जनसुविधा केंद्र पर ही हो जाएगा।

ये भी पढ़े- UP News: मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी से IAS बनने तक, पढ़ें गोंडा की बिटिया की संघर्ष से लेकर सफलता तक की कहानी

इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिलेगी सुविधा
कैंसर, थैलेसीमिया, हार्ट, किडनी, हीमोफीलिया, टीबी, गैर-संक्रामक कुष्ठ रोग, एड्स, ऑस्टोमी, सिकल सेल एनीमिया और एप्लास्टिक एनीमिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें