फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बुखार और मलेरिया का प्रकोप, 24 घंटे में मिले 11682 मरीज

Wed, 26 Sep 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुखार और मलेरिया से प्रभावित बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, बहराइच और सीतापुर के अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। मरीजों की पहचान के लिए सघन अभियान का दायरा बढ़ाया गया है। घर-घर जाकर मरीजों की खोज हो रही है। बीते 24 घंटों में इन जिलों में बुखार के 11,682 मरीज सामने आए हैं। इनमें रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच में मलेरिया के 1591 मरीज मिले हैं। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी  दी।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में 10 अगस्त से जारी बुखार के प्रकोप पर प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रयास हो रहे हैं। लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव, मरीज के घर के अंदर और बाहर मलेरिया निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। संवेदनशील और अति प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।

 निरोधात्मक कार्रवाई में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शहरी विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। स्वच्छता और जलभराव की स्थिति में सुधार करके मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण की कोशिश हो रही है। सीएमओ के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम हर दिन की समीक्षा करके अगले दिन की कार्ययोजना बना रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से मौसमी बुखार, मलेरिया के रोगियों की संख्या में कमी आ रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीतापुर में 24 टीमें लगीं

सीतापुर में बुखार के मरीजों की पहचान और बीमारी पर नियंत्रण के लिए 24 टीमें सक्रिय हैं। निदेशक संचारी रोग डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार से पांच टीमें बढ़ाई गई हैं। इसमें चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में मलेरिया इंस्पेक्टर व फील्ड ऑफिसर को लगाया गया है। इसके अलावा संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को राजधानी से पर्यवेक्षण के लिए भेजा गया है। बीते दो दिनों में सीतापुर में एक भी मौत की रिपोर्ट नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें