फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा से निजी आयुर्वेद कॉलेज शिफ्ट हो रहे मरीज

विज्ञापन
केजीएमयू का ट्रॉमा सेंटर।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में इन दिनों निजी आयुर्वेद कॉलेजों के एजेंटों का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है। ये एजेंट ट्रॉमा सेंटर में बेड या वेंटिलेटर न मिल पाने वाले मजबूर तीमारदारों को बहलाकर निजी अस्पतालों में ले जा रहे हैं। हाल ही में इन एजेंटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद डिप्टी सीएम से एक्स पर लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन 250 से 300 गंभीर मरीज पहुंचते हैं। जब आईसीयू या वेंटिलेटर खाली नहीं होता, तो डॉक्टर अक्सर तीमारदारों को दूसरे उच्च संस्थान जाने की सलाह देते हैं। इसी स्थिति का फायदा उठाकर गेट पर खड़े निजी एंबुलेंस और एजेंट सक्रिय हो जाते हैं। वायरल वीडियो में एजेंट ट्रॉमा परिसर के अंदर सरकारी एंबुलेंस के पास खड़े होकर तीमारदारों से मोलभाव करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वे सस्ते इलाज का झांसा देकर मरीजों को निजी आयुर्वेद कॉलेजों में शिफ्ट करवा देते हैं।

आरोप है कि इस खेल में कुछ जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बाहरी एजेंट परिसर के भीतर पाया गया, तो उसे तत्काल पुलिस के हवाले किया जाएगा। सिंडिकेट में यदि केजीएमयू के किसी भी डॉक्टर या कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई, तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें