फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लारी में गर्मी से बेहाल मरीज-तीमारदार, राहत के इंतजाम नाकाफी

विज्ञापन
गर्मी से परेशान मरीज।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू लारी में भीषण गर्मी के बीच मरीज और उनके तीमारदार राहत के लिए तरस रहे हैं। अस्पताल परिसर में गर्मी से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। इमरजेंसी, ओपीडी और अन्य वेटिंग एरिया में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
विज्ञापन

लॉरी की ओपीडी में हर दिन करीब 400, जबकि इमरजेंसी में 100 से अधिक मरीज आते हैं। इमरजेंसी के सामने ही टिनशेड के नीचे मरीज और तीमारदार गर्मी से जूझ रहे हैं। टिनशेड गर्मी में तप रही है। यहां तीन पंखे और एक कूलर लगे तो हैं, कूलर कई दिनों से खराब है। ओपीडी प्रतीक्षालय और एचआरएफ काउंटर पर भी गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। लोग गमछे, रुमाल और परचों से खुद को व मरीजों को हवा दे रहे हैं। रजिस्ट्रेशन काउंटर और कैंटीन के बीच की वेटिंग एरिया की स्थिति भी खराब है। यहां तीन कूलर हैं, जिनमें पानी नहीं भरा जाता। पानी के अभाव में ये कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं। इसी क्षेत्र में लगे एसी के दो आउटडोर यूनिट भी गर्मी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे मे केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि जो भी कमी है, उसे जल्द दूर करेंगे। मरीजों को यहां बेहतर सुविधाओं के साथ इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें