फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में किशोरी ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

Fri, 18 Apr 2014 04:28 AM IST
मनीष कुमार /अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में इलाज के लिए आई किशोरी को डॉक्टरों ने इलाज देने की बजाए ओपीडी के चक्कर लगवाए।
विज्ञापन


कभी रिमेटोलॉजी तो कभी न्यूरो सर्जरी की ओपीडी के चक्कर लगाने के बाद भी मरीज को इलाज नहीं मिला और उसने ओपीडी के बाहर ही स्ट्रेचर पर दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उनको ओपीडी से बाहर निकाल दिया।

अमेठी, गौरीगंज की रहने वाली आरती (18) को सिर में चोट के बाद परिवारीजन बृहस्पतिवार को गंभीर हालत में लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। ट्रॉमा में देखने के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी भेज दिया।

परिवारीजनों ने बताया कि पहले रिमेटोलॉजी विभाग की ओपीडी में गए तो डॉक्टरों ने एक घंटे बाद बताया कि मरीज को न्यूरो की ओपीडी में दिखाओ।

इसके बाद परिवारीजन आरती को लेकर न्यूरो की ओपीडी पहुंचे तो आरती को घ्ंाटों इंतजार करना पड़ा। तभी आरती की तबियत बिगड़ गई और और वो उल्टी करने के बाद बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद डॉक्टरों ने मरीज को देखने की जहमत नहीं उठाई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने परिवारीजनों को वार्ड ब्वॉए की मदद से बाहर निकाल दिया।

इस मामले में केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरसिंह वर्मा ने कहा कि मामला गंभीर है। मरीज अगर ट्रॉमा पहुंचा था तो उसे भर्ती करना चाहिए था।

ओपीडी में भी गंभीर मरीज को पहले देखने की व्यवस्था है। कहां चूक हुई है इस बारे में डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें