फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान ने ली आठ की जान

Fri, 18 Apr 2014 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा सैकड़ों की तादाद में पेड़ उखड़ गए, फसलें चौपट हो गईं और सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं सीतापुर में दो और फैजाबाद में एक व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन


बाराबंकी में देवां कोतवाली के गांव छिदवाही में मस्जिद की मीनार गिरने से उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय जुनेद पुत्र इदरीश की मौत हो गई जबकि दो इकलीम व मेहताज गंभीर रूप से जख्मी हैं।

दोनों घायल मेरठ के रहने वाले राजगीर हैं। यहीं के थाना कुर्सी के ग्राम टिकैतगंज में छप्पर सहित गिरी दीवार के मलबे में दबकर कमरुद्दीन की पुत्री मैसरजहां (10) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली के गांव कोटवासड़क में भी आंधी में गिरे छप्पर के नीचे दबकर सुरेंद्र रावत के पुत्र 12 वर्षीय पुत्र भोंदू की मौत हो गई।

मसौली थाना के प्यारेपुर गांव मजरे जजियामऊ में फूलमती (50) पत्नी मनीराम और नगर कोतवाली के बंकी ब्लॉक में 14 वर्षीय सायराबानो की मौत भी मौत छप्पर समेत दीवार गिरने से हो गई।

जिले भर में 30 लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है।

वहीं सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र के छूला शिवपुरी गांव में दीवार गिर जाने से प्रीती (13) पुत्री रामकुमार की मौत हो गई, जबकि उसका भाई राकेश घायल हो गया।

उसे कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर महमूदाबाद क्षेत्र के बानेमारी गांव में आंधी के दौरान गिरे पेड़ के नीचे दबकर जीतेंद्र (10) पुत्र रामसेवक ने दम तोड़ दिया।

फैजाबाद में रुदौली के शुजागंज-विचाला मार्ग स्थित कमरुद्दीन के फार्म हाउस की दीवार गिरने से दबकर विचाला निवासी 12 वर्षीय शीला पुत्री बच्चू लोनिया की मौत हो गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें