फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक निकला बाबा रामदेव का आटा नूडल, स्टॉक पर लगी रोक

Sat, 10 Sep 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेहद खतरनाक है आटा नूडल्स
विज्ञापन
पतंजलि का आटा नूडल्स खाद्य सुरक्षा मानक के हिसाब से घटिया पाया गया है। नूडल्स में टेस्ट मेकर की मात्रा अधिक मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूने की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी के मुताबिक कंपनी व विक्रेता को नोटिस जारी कर इस बैच के नूडल्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी करुणा शंकर कामले ने 25 जुलाई को शहर के विजयलक्ष्मी नगर में पतंजलि स्टोर से आटा नूडल्स का नमूना भरा था। राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में यह नमूना अधोमानक साबित हुआ है। 

आटा नूडल्स में टेस्ट मेकर की मात्रा एक प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसमें यह मात्रा 2.9 प्रतिशत मिली है। अधिक टेस्ट मेकर मिलाने से व्यक्ति इसका आदी हो सकता है। 
विज्ञापन


वीके सहाय ने बताया कि पतंजलि कंपनी व विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। कंपनी चाहे तो एक माह में सेंट्रल लैब से नमूना जांच कराने के लिए आवेदन कर सकती है। सेंट्रल लैब से जांच के लिए चुनौती न करने पर एक माह बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जानें, क्या करता है मोनो सोड‌ियम ग्लूटामेट

पतंजलि का आटा नूडल्स
अभिहीत अधिकारी वीके सहाय का कहना है आटा नूडल्स अधोमानक मिलने के बाद इस बैच के नूडल्स की बिक्री रोक दी गई है। इसके लिए नोटिस जारी किया गया है।

अभिहीत अधिकारी वीके सहाय का कहना है कि नूडल्स में टेस्ट मेकर स्वाद चटपटा बनाने के लिए मिलाया जाता है। नियत मात्रा से अधिक मिलाने पर व्यक्ति इसका आदी हो सकता है। 

वह इसे बिना खाए नहीं रह सकता है। अभिहीत अधिकारी के मुताबिक टेस्ट मेकर कई चीजों से मिलकर बना एक चूर्ण होता है। इस चूर्ण में हल्दी, धनिया, मिर्च के अलावा तरह के मसाले व मोनो सोडियम ग्लूटामेट पड़ा होता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें