फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की संदेश यात्रा शुरू, रथ पर सवार होकर वोट मांगने निकलेंगे अखिलेश

Sat, 10 Sep 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‌इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। बस महीने मेहनत कर लो फ‌िर पांच साल म‌िल जाएंगे। दोबारा भारी बहुमत से सरकार बनानी होगी। ये बात मुलायम स‌िंह यादव ने सपा की संदेश यात्रा शुरू करते वक्त कहीं। इस दौरान सपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि इस यात्रा के दौरान बाकी सारी यात्राएं फीकी रह जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं सीएम अख‌िलेश यादव ने कहा, सपा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। समाजवादी पार्टी ने जमीन पर जाकर काम क‌िया है। अच्छे द‌िनों की बात करने वालों ने मेट्रो नहीं चलवाई है। इस दौरान अ‌ख‌िलेश ने सरकार की उपलब्ध‌ियां ग‌िनवाईं और कहा, सपा सरकार ने लैपटॉप बांटे, साड़ी के ल‌िए रंग और पसंद की जरूरत होती है इसल‌िए समाजवादी पेंशन दी। अख‌िलेश ने कहा क‌ि सपा की एक और रथयात्रा होगी ज‌िसमें हम वोट मांगने जाएंगे।

बता दें क‌ि चुनाव आते ही यूपी में ‘यात्राओंं’ का दौर तेज हो गया है। भाजपा की त‌िरंगा यात्रा, कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा इसके बाद राहुल गांधी की क‌िसान यात्रा के साथ सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह की संदेश यात्रा भी शुरू हो गई। बता दें क‌ि छह स‌ितंबर से शुरू हुई कांग्रेस की क‌िसान यात्रा अभी जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये है यात्रा का मकसद

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सीएम अख‌िलेश यादव ने शन‌िवार 10 स‌ितंबर को पार्टी कार्यालय से हरी झंडी द‌िखाकर इस यात्रा को रवाना क‌िया।मुलायम स‌िंह की इस यात्रा के पहले चरण में कानपुर, लखनऊ, झांसी और इलाहाबाद को कवर क‌िया जाएगा।

दूसरे चरण की शुरुआत 25 स‌ितंबर से होगी। इसमें 30 स‌ितंबर तक पश्च‌िमी उत्तर प्रदेश को कवर क‌िया जाएगा। इस यात्रा के दौरान मुलायम स‌िंह अख‌िलेश सरकार की उपलब्ध‌ियों को जनता तक पहुंचाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें