फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी दस्तावेज की मदद से बनवाया पासपोर्ट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पंजाब के लुधियाना ससराली कॉलोनी निवासी गुरुविंदर सिंह ने लखनऊ के कैंट अर्जुनगंज के पते पर फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट बनवाया था। उसको कनाडा पुलिस ने आपराधिक मामले में पकड़कर डिपोर्ट किया तो उसके पास से दो पासपोर्ट मिले। एक पासपोर्ट लखनऊ के पता पर था। जांच के बाद अब गुरुविंदर सिंह के खिलाफ कैंट थाने में पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ के अनुसार कुछ दिन पहले गुरुविंदर सिंह को कनाडा पुलिस ने एक आपराधिक मामले में पकड़ा और उसको भारत डिपोर्ट किया गया। पंजाब पुलिस को पूछताछ और जांच में पता चला कि उसके पास दो पासपोर्ट है। एक पासपोर्ट लखनऊ प्लाट नंबर 12 श्याम मिष्ठान वाटिका सुलतानपुर रोड अर्जुनगंज थाना कैंट के पता पर बनवाया गया था। पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट की जांच के लिए यूपी पुलिस से पत्राचार किया। मामला लखनऊ पुलिस के पास पहुंचा तो कैंट पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जिस पते पर गुरुविंदर सिंह ने पासपोर्ट बनवाया था, वहां जहां सत्यापन किया तो पता चला कि गुरुविंदर सिंह नाम का कोई व्यक्ति उक्त पते पर रहता ही नहीं है। जांच में यह साबित हुआ कि गुरुविंदर सिंह ने फर्जी दस्तावेज का प्रयोग करते हुए लखनऊ के पते पर वर्ष 2023 में फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। इस जालसाजी का पता चलने पर 10 जुलाई को कैंट थाने में तैनात महिला दरोगा स्नेहलता गौतम ने गुरुविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें