फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को पासपोर्ट मेला, जमा करें डॉक्यूमेंट

Thu, 14 Nov 2013 09:38 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए चल रही अपॉइंटमेंट की लंबी वेटिंग को खत्म करने के लिए शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन स्पेशल पासपोर्ट मेला आयोजन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह मेला लखनऊ सहित सभी सेवा केंद्रों पर लगेगा।

जिसमें 16 नवंबर का अपॉइंटमेंट पाने वाले आवेदक पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे यानी अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकेंगे।

पढ़ें-ये कैसे भगवान, डॉक्टर ही बन गए हार्ट माफिया

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (लखनऊ परिक्षेत्र) आरएन राय ने बुधवार को बताया कि विदेश मंत्रालय के निर्देश पर 16 नवंबर को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर सेवा केंद्रों को खोलने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आदेश भेज दिए गए हैं।

इस दिन पासपोर्ट सेवा केंद्र के विभागीय एवं एजेंसी के साथ-साथ लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय दफ्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी काम करेंगे।

पासपोर्ट मेले के लिए कुल 2000 आवेदकों के पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया लखनऊ, कानपुर, वाराणसी एवं गोरखपुर सेवा केंद्रों पर पूरी कराई जाएगी।

इसके लिए 600 लखनऊ, 500 गोरखपुर, 500 वाराणसी एवं 400 कानपुर सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट 14 नवंबर की शाम चार बजे से जारी होंगे।

पढ़ें-खुशखबरी: संविदाकर्मियों की होगी बंपर भर्ती

जो आवेदक ऑनलाइन पासपोर्ट फीस का भुगतान करेंगे, उन्हें उसी वक्त अपॉइंटमेंट हासिल हो जाएगा।

इनमें जिन आवेदकों को 16 नवंबर का अपॉइंटमेंट मिलेगा, वे सेवा केंद्रों पर जाकर पहचान पत्र, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र (डॉक्यूमेंट) जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें