फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट नहीं, तो नहीं जा पाएंगे आप हज

Tue, 04 Feb 2014 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हज यात्रा-2014 के लिए बिना पासपोर्ट के हज आवेदन फॉर्म जमा नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी ने आवेदकों से अपील की है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च से पहले अपना पासपोर्ट बनवाना सुनिश्चित कर लें ताकि बाद में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को राज्य हज कमेटी कार्यालय पर हज आवेदन फॉर्म लेने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। कई ने हज यात्रा से संबंधित जानकारियां भी लीं।

सोमवार शाम तक 700 से अधिक हज आवेदन फॉर्म बांटे गए। वहीं आठ आवेदकों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राज्य कमेटी कार्यालय में हज आवेदन फॉर्म जमा किए।

राज्य हज कमेटी के सचिव सुल्तान अहमद ने बताया कि प्रदेश के सभी ट्रेनिंग केंद्रों के साथ ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालयों व मदरसों में भी हज फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें