यात्रियों को अब चारबाग से बलरामपुर, पचपेड़वा व दाहोद स्टेशन के लिए ट्रेनें मिल सकेंगी। उत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, गोरखपुर-बादशाहनगर एक्सप्रेस व कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस के ठहराव इन स्टेशनों पर हैं।
सोमवार से इनका ठहराव शुरू कर दिया गया, जबकि कामाख्या दाहोद स्टेशन पर 15 फरवरी से रुकेगी। 22921 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस गोरखपुर जाते समय दोपहर 1.24 बजे बलरामपुर पहुंचेगी। 22922 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे बलरामपुर पहुंचेगी।
15069 गोरखपुर-बादशाहनगर एक्सप्रेस पचपेड़वा स्टेशन पर सुबह 6.12 बजे पहुंचेगी और 15070 बादशाहनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस रात 8.41 बजे पचपेड़वा पहुंचेगी। वही, 15 फरवरी से 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस दाहोद स्टेशन पर दोपहर 12.24 बजे पहुंचेगी। 15667 गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस 17 फरवरी से देर रात 2.02 बजे दाहोद पहुंचेगी।