फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कनेक्टिंग ट्रेनों के सहारे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने से यात्री लखनऊ से दिल्ली के रास्ते जम्मू पहुंच रहे हैं। वहीं, विमान का किराया आसमान छू रहा है।

नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाते हैं। ऐसे में लखनऊ से जम्मू जाने वाली प्रमुख ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस में तीन, चार व पांच अक्तूबर को स्लीपर में 89, 66, 79 और थर्ड एसी में 16, 30, 27 वेटिंग होने से कन्फर्म सीटों का संकट खड़ा हो गया है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में इन्हीं तारीखों में क्रमश: 45, 42, 56 और थर्ड एसी में 19, 16, 20 वेटिंग चल रही है। ऐसे ही अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में तीन, दस व 17 अक्तूबर को क्रमशः 66, 67, 37 वेटिंग है और थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। गाजीपुर सिटी माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस की स्लीपर में चार व 11 अक्तूबर को 49, 80 और थर्ड एसी में 11 एवं 18 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन




दिल्ली के रास्ते पहुंच रहे जम्मू



सीतापुर रोड निवासी निर्मल अवस्थी नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गए हैं। उन्हें लखनऊ से जम्मू की ट्रेनों में कन्फर्म सीट नहीं मिली। लिहाजा एसी एक्सप्रेस से लखनऊ से दिल्ली गए। उन्होंने दिल्ली से जम्मू के लिए जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस का सहारा लिया। निर्मल के साथ उनके तीन दोस्तों ने भी ऐसे ही जम्मू का सफर किया।

मैहर देवी के लिए भी वेटिंग

मध्य प्रदेश स्थित मैहर देवी मंदिर दर्शन के लिए भी हजारों श्रद्घालु जाते हैं। लखनऊ जंक्शन से जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस की स्लीपर की वेटिंग से यात्रियों के लिए सफर का संकट खड़ा हो गया है। तीन, चार व पांच अक्तूबर को इसमें क्रमशः 28, 22 व 43 वेटिंग चल रही है।



तत्काल कोटा खुलते ही शुरू हो गई वेटिंग



बृहस्पतिवार को जम्मू जाने की तैयारी में जुटे यात्रियों को तत्काल कोटे से भी निराशा हाथ लगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस में 67 सीटें रिक्त दिख रही थीं, पर बुधवार को कोटा खुलते ही वेटिंग शुरू हो गई। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में तत्काल सीट की आस लेकर पहुंचे यात्री भी मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन


12,976 रुपये में बिका जम्मू का एयर टिकट

लखनऊ से जम्मू जाने के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ा। इंडिगो की फ्लाइट का किराया 8188 रुपये से लेकर 9610 रुपये के बीच रहा। वहीं, इंडिगो की ही सुबह 7:40 बजे की फ्लाइट का टिकट 12,976 रुपये में बिका। आम दिनों में यह टिकट पांच हजार रुपये तक मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें