फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफतः पिंक एक्सप्रेस का ब्लोअर खराब, कंपकंपाते रहे यात्री

Wed, 25 Dec 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
pink express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन निगम की महिला एसी स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बस से मंगलवार को यात्रियों को ठंड में कांपते हुए प्रयागराज से लखनऊ तक का सफर करना पड़ा। बस में लगा ब्लोअर चला ही नहीं। यात्रियों के पूछने पर चालक ने बताया कि तकनीकी खराब के चलते ब्लोअर नहीं चल पाएगा। 

विज्ञापन


अलीगंज निवासी बुजुर्ग महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि प्रयागराज से लखनऊ आने के लिए पिंक एक्सप्रेस में सवार हुए। अपराह्न करीब 3:30 बजे यह बस प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना हुई। उन्होंने 334 रुपये किराया चुकाया। बस चलने के बाद जब यात्रियों को ठंड लगने लगी तो परिचालक से ब्लोअर चलाने की मांग की। 

उन्होंने बताया कि परिचालक ब्लोअर चलाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन जब काफी देर हो गई और ब्लोअर नहीं चला तो यात्री चालक के पास पहुंच गए। इस पर चालक ने बताया कि ब्लोअर खराब है। इससे यात्री ठंड में कांपते लखनऊ आए। इस संबंध में चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि पिंक एक्सप्रेस बस का ब्लोअर तकनीकी खामी के कारण नहीं चल सका।  
विज्ञापन


पिंक एक्सप्रेस में सफर कर रहे पुरुष
केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित बस यात्रा कराने के लिए अनुदान देकर महिला एसी स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बस चलवाया है। इस बस में महिला के साथ सिर्फ उनके परिवार के पुरुष ही सफर कर सकते हैं। 

लेकिन परिक्षेत्र के अफसर निगम की आय बढ़ाने के लिए महिला बस में उन पुरुषों को भी सफर करा रहे हैं, जिनके साथ कोई महिला भी नहीं होती है। इस घालमेल की पोल महेंद्र खंडेलवाल ने खोली जो अकेले ही पिंक एक्सप्रेस में सफर करके लखनऊ तक आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें