फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस, कुवैत और दुबई में फंसे यात्री घर वापस लौटे, लखनऊ में लैंड हुए तीन विमान

Fri, 29 May 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन के अंतर्गत गुरुवार को रूस, कुवैत व दुबई में फंसे यात्रियों को वापस वतन लाया गया। अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सामान की जांच पड़ताल के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस वतन लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत तीन फ्लाइटें चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


इसमें पहला विमान जजीरा एयरलाइन का जे-9 1423 शाम करीब 6 बजे एयरपोर्ट पहुंचा, जिससे कुवैत में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। दूसरी फ्लाइट फ्लाई दुबई एयरलाइन की एफजेड-8235 थी, जो दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। यह फ्लाइट रात करीब आठ बजे आई और अंतिम उड़ान एयर इंडिया की थी। यह एक कनेक्टिंग फ्लाइट थी, जो रूस से दिल्ली होते हुए अमौसी एयरपोर्ट तक पहुंची थी। यह उड़ान देर रात एयरपोर्ट पहुंची। 
विज्ञापन

18 विमानों से 1549 यात्रियों ने किया सफर

अमौसी एयरपोर्ट पर गुरुवार को लखनऊ से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु आदि के बीच 18 विमानों का आवागमन हुआ। इससे कुल 1549 यात्रियों ने सफर किया, जिसमें 484 यात्री लखनऊ से रवाना हुए और 1065 अलग-अलग जगहों से राजधानी पहुंचे।  लखनऊ से कुल नौ फ्लाइट रवाना हुईं।

ये उड़ानें रहीं निरस्त 
गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स निरस्त रहीं। इसमें लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की 6 ई 6157, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6 ई 5318,  कोलकाता से लखनऊ आने वाली 6ई 0856 और मुंबई से लखनऊ आने वाली 6 ई 6446 कैंसल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें