फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों का होगा बीमा, जानें- कितनी है राशि

Wed, 14 Oct 2020 03:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आईआरसीटीसी 17 अक्तूबर से तेजस एक्सप्रेस चलाएगा। इसमें सफर करने वाले का 10 लाख का बीमा भी होगा। उन्हें महंगे किराये से भी राहत मिलेगी। इसकी वजह फिलहाल डायनामिक किराये पर रोक लगा रखी है। ट्रेन पहले की तरह खानपान सेवा उपलब्ध कराएगा, जिसमें फलाहार भी रहेगा।

विज्ञापन


इस बार चेयरकार का अधिकतम किराया 1500 रुपये होगा। इसके साथ जीएसटी अलग से चुकानी पड़ेगी। एग्जीक्यूटिव क्लास की सीट का किराया 2,470 रुपये होगा। अलग से जीएसटी भी लगेगा। आईआरसीटीसी ट्रेन में सीटों की बुकिंग में सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करेगा।

नई दिल्ली पहुंचने पर सभी कोचों में फॉगिंग कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के सीआरएम अनिल गुप्ता के अनुसार तेजस के यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बैठने से पहले ही थर्मल स्क्रीनिंग तथा सामान को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें