केजीएमयू में 19 अक्तूबर से ओपीडी शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में एक दिन में 50 मरीज देखे जाएंगे, जिसमें 20 नए व 30 फॉलोअप के होंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि ओपीडी सेवा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
सुपर स्पेशिएलिटी विभाग की ओपीडी एक दिन छोड़कर चलेगी। हालांकि, कार्डियोलॉजी की ओपीडी रोजाना नई ओपीडी बिल्डिंग में चलते। ओपीडी का समय पहले की तरह सुबह नौ से दोपहर बजे बजे तक रहेगा।
ओपीडी में आने वाले मरीजों को कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट व पहचान पत्र साथ लानी होगी। जिनके पास रिपोर्ट नहीं होगी उन्हें स्क्रीनिंग काउंटर पर जाना होगा।
गाइनी व सीटीवीएस की रिपोर्ट पहले वाले स्थान पर ही होगी। जिन मरीजों की पैथालॉजी जांचें होंगी, उनकी रिपोर्ट दोपहर ढाई बजे के बाद ही मिलेगी।