फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना-कोटा एक्सप्रेस में आई तकनीकी खराबी से इंजन फेल, पांच घंटे फंसे रहे यात्री

Mon, 18 Mar 2019 01:21 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना से कोटा जा रही पटना-कोटा एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार देर रात मल्हौर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी आ गई। ड्राइवर व गार्ड ने इंजन ठीक करने का प्रयास किया, पर यह दुरुस्त नहीं हुआ, जिससे रूट की आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया।                                                                             
विज्ञापन

13237 पटना कोटा एक्सप्रेस, पटना स्टेशन से पंद्रह मिनट की देरी से रवाना हुई, बाराबंकी तक यह ट्रेन खूब लेटलतीफी की शिकार हो गई थी। आधी रात मल्हौर के पास पहुंचते ही ट्रेन में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई और इंजन बंद हो गया। ड्राइवर ने ट्रेन रोक गार्ड को सूचित किया, दोनों ने इंजन ठीक करने को माथापच्ची की पर, इंजन ठीक नहीं हो सका। चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन को सूचना देकर दूसरे इंजन की मांग की गई। इसके बाद इंजन मौके पर भेजा गया और गाड़ी रात के सवा ग्यारह बजे की जगह साढ़े पांच घंटे की देरी से रविवार सुबह 4.45 बजे चारबाग स्टेशन पहुंची।

जहां की तहां रोकी गईं ट्रेनें
पटना-कोटा एक्सप्रेस के मल्हौर स्टेशन पर ठहर जाने की वजह से रूट पर पीछे से आने वाली गाड़ियों का संचालन गड़बड़ा गया और उन्हें जहां का तहां रोकना पड़ा। 14853 मरुधर एक्सप्रेस शनिवार रात 12.48 बजे मल्हौर पहुंची जिसे वहीं रोक दिया गया। यह गाड़ी 5.40 घंटे लेट हो गई। ऐसे ही 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस देर रात 1.07 बजे मल्हौर पहुंची। जहां रुकने की वजह से ट्रेन पौने चार घंटे लेट हो गई। 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस रात सवा एक बजे सफेदाबाद पर रोक दी गई। 12523 न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस देर रात ढाई बजे जहांगीराबाद स्टेशन पर खड़ी कर दी गई और चार घंटे देरी की शिकार हुई।
विज्ञापन


रातभर ठंडी हवाओं ने लिया इम्तिहान
मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवा चलती है। ट्रेन से कोटा जाने वाले चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पैसेंजर रात 10 बजे से ही स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। लेकिन देरी की वजह से पैसेंजर परेशान होते रहे। उन्हें सुबह तक ठंडी हवाओं से जूझना पड़ा। दूसरी ओर मल्हौर स्टेशन पर तो पैसेंजरों को बैठने तक की जगह नहीं मिली और रातभर पैसेंजर परेशान होते रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें