फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस में कोरोना का संदिग्ध मिलने पर हंगामा, यात्रियों ने की चेन पुलिंग, KGMU में भर्ती

Mon, 16 Mar 2020 11:42 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक यात्री के कोरोना संक्रमित होने की आशंका में बोगी के अन्य यात्रियों ने बवाल कर दिया और चेन पुलिंग कर दी।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी थर्ड बोगी में 23 वर्षीय एक युवका यात्रा कर रहा था। उसे आरा तक जाना था। लेकिन बीच रास्ते उसकी तबीयत बिगड़ गई।

सहयात्रियों के मुताबिक, उन्होंने शाहजहांपुर में रेलवे कंट्रोल रूम से इलाज के लिए भी मदद मांगी, लेकिन चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद भी मदद नहीं मिली। जैसे ही ट्रेन चारबाग से रात 9.30 बजे रवाना हुई, नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन जीआरपी और आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंचा। यात्रियों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर बुलाने की मांग की, साथ ही कोरोना की आशंका जताते हुए यात्री को तुरंत अस्पताल भेजने को कहा। प्रशासन ने तुरन्त ही रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाया। और युवक की जांच कराई गई। तब कहीं जाकर जैसे-तैसे यात्रियों को समझा कर शांत कराया गया।

विज्ञापन

डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला की युवक को सिर्फ बुखार था। फिर भी प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए एहतियातन तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाकर मरीज को जांच के लिए केजीएमयू भेज दिया।

वहीं बोगी के अन्य यात्रियों का भी ब्योरा नोट किया गया। अगर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो बोगी के अन्य यात्रियों की पहचान हो जाएगी। जिसके बाद ट्रेन को लगभग 25 मिनट की देरी से 9.55 बजे रवाना किया जा सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें