फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ रेल अभियान को लगा झटका, मुंह दबाकर सफर करने को हो रहे मजबूर

Mon, 08 Apr 2019 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

गर्मियों में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए नारकीय साबित हो रहा है। हद तो यह है कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का सही समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे यात्री बदहाली में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। गंदगी, पानी की कमी व बदबूदार शौचालयों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इससे स्वच्छ रेल अभियान को झटका लग रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस (19410) में यात्रा कर रहे यात्री राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्लीपर बोगियों एस-4 व एस-3 में शौचालय का पाइप फट गया, जिससे पूरा अपशिष्ट बाहर बहने लगा। इससे भयंकर बदबू उठी और बोगी में बैठना मुश्किल हो गया।

कुछ यात्रियों ने तो मुंह पर कपड़ा तक बांध लिया। इसी क्रम में अवध एक्सप्रेस (19037) की एस-6 बोगी के यात्री पंकज कुमार ने बताया कि  ट्रेन का शौचालय जाम होने से सफर मुहाल हो गया। जब शिकायत की गई तो ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पर खड़ी थी, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


ऐसे ही गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस (12591) की एस-8 बोगी के यात्री राजू कुमार ने रेलवे प्रशासन को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि शौचालय की बदबू से हाल-बेहाल हो गया। ऐसे ही बरौनी नई दिल्ली एसी स्पेशल (04403) की थर्ड एसी बोगी बी-10 बोगी केयात्रियों ने बदबू व पानी की किल्लत की शिकायत की। जबकि अवध असम एक्सप्रेस (15909) के यात्री इंद्रजीत सिंह ने कहाकि  शौचालय की बदबू से यात्रा खराब हो गई।

विज्ञापन

रिजर्व सीटों पर कब्जा

डेमो
जनरल बोगी की बिजली गुल
गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12532) की जनरल बोगी के यात्री अनुभव मित्तल ने बताया कि बोगी में बिजली ही नहीं थी, इससे अंधेरे सी स्थिति थी। वहीं प्रयाग कानपुर एक्सप्रेस (14101) में यात्री रश्मि मिश्र ने भी कहाकि बिजली नहीं होने से महिला यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं।

कामाख्या एक्सप्रेस (15667) में एस-5 की सीट संख्या 58 के यात्री हिमांशु शुक्ल ने कहाकि बोगी में जनरल से अधिक भीड़ थी। जनरल के यात्रियों ने कब्जे कर रखे थे। उन्हें हटवाने के लिए शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई । बरेली लखनऊ एक्सप्रेस (12588) की एस-2 बोगी की 64 नंबर सीट के यात्री श्याम सुंदर जोशी ने कहा कि सीट टूटी होने से परेशानी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें