फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे यात्री ने बताया- चेन्नई की फ्लाइट में है बम, सुरक्षाबलों ने लिया हिरासत में

Sat, 12 Oct 2019 10:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विमान की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब टर्मिनल में खड़े एक पैसेंजर ने चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना दी। आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने पैसेंजर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


उधर एयरपोर्ट व एयरलाइन प्रशासन ने भी मोर्चा संभाला और चेन्नई की फ्लाइट की बारीकी से जांच करवाई। सूचना अफवाह निकली। पूछताछ में पैसेंजर ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर खासे परेशान हुए। 

दरअसल, शनिवार शाम को पैसेंजर पीयूष वर्मा अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। उसे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-447 से लखनऊ से दिल्ली जाना था। यह फ्लाइट रात 10.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती।  
विज्ञापन


एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल में सिक्योरिटी चेक करवाने के बाद जैसे ही पीयूष वर्मा आगे बढ़ा तो उसने सिक्योरिटी वालों को बताया कि इंडिगो की लखनऊ से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-518 में बम है। यह सूचना मिलते ही सीआईएसएफ जवान सकपका गए और आनन-फानन पैसेंजर को पकड़कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ले गए। 

वहीं तत्काल एयरपोर्ट प्रशासन, एयरलाइन अधिकारी, सीओ कृष्णानगर वगैरह मौके पर पहुंच गए। हालांकि, एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण ने बताया कि दिल्ली जाने वाले पैसेंजर पीयूष वर्मा जब सिक्योरिटी चेक के बाद गेट नंबर पांच के पास पहुंच तो सुरक्षाबल के जवानों को उनका व्यवहार अप्रत्याशित लगा। 

संदिग्ध होने की वजह से उन्हें सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने जो बम की सूचना दी थी, विमान की जांच कराने पर वह कोरी अफवाह निकली। 
विज्ञापन

चेन्नई फ्लाइट की हुई, निकली कोरी अफवाह

विमान की जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
बम की सूचना पर तत्काल बम निरोधक दस्ते, क्विक रिएक्शन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और चेन्नई जाने वाली फ्लाइट को घेर लिया। टीमों ने विमान के अंदर की खाली जगहों से लेकर इंजनों, कॉकपिट समेत पूरे विमान की कई चरणों में बारीक जांच की। जिसके बाद पैसेंजर की सूचना अफवाह निकली। विमान में कोई बम नहीं था। 

घबरा गए सैकड़ों पैसेंजर
अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई आदि डेस्टीनेशन के लिए शाम को विस्तारा, इंडिगो, गोएयर की फ्लाइटों का संचालन होता है। ऐसे में शनिवार शाम जब बम की अफवाह एयरपोर्ट परिसर में फैली तो टर्मिनल में मौजूद सैकड़ों पैसेंजर सहम गए। घबराहट में पैसेंजरों ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारियां भी दी। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने पैसेंजरों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 

...जब अफवाह पर लौट गई थी मुम्बई की फ्लाइट
बम की अफवाह का यह कोई पहला मामला नहीं है। गत वर्ष 15 दिसम्बर को मुंबई से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कम्प मच गया था। विमान को वापस मुम्बई एयरपोर्ट लौटा दिया गया, जहां खाली जगह पर ले जाकर सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों ने विमान की छानबीन की। पर, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित बताकर रवाना कर दिया गया। 

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-3612 मुम्बई से सुबह 6:05 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरकर सुबह 10.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाती है। यह विमान मुंबई से वाया दिल्ली होकर लखनऊ आता है। विमान में 161 यात्री सवार थे। मुम्बई एयरपोर्ट पर जैसे ही विमान ने उड़ान के लिए रनवे से टेकऑफ किया तो उसे वापस बुला लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें