फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 सहायक शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत

Tue, 07 Jul 2020 06:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया। उम्मीद है कि प्रदेश को अब जल्द ही 69000 शिक्षक मिल सकेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आंसर शीट विवाद को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले में लखनऊ बेंच में ही अपील कर सकते हैं।

बता दें कि मामले में कुल पांच याचिकाएं थीं जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया। दरअसल, 3 जून को लखनऊ खंडपीठ ने भर्ती पर रोक लगा दी थी जिसके बाद उसी दिन (3 जून) से शुरू हो रही काउंसलिंग प्रक्रिया भी रुक गई थी।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे थे कि मामला लंबा चलेगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आज के निर्णय के बाद यह तय हो गया है कि भर्ती प्रकिया जल्द पूरी हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें