फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: उपचुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को भाजपा को वोट नहीं करना चाहिए, प्रवक्ता आरिश राइनी ने दिया बयान

Sat, 26 Nov 2022 10:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रवक्ता मोहम्मद आरिश राईनी ने कहा कि भाजपा सत्ता में है पहले वो बताए कि वो पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए क्या करना चाहते हैं, कैबिनेट में कानून लाए तब हम उन्हें समर्थन देने पर विचार करेंगे। उपचुनाव में पसमांदा समाज भाजपा को वोट नहीं करेगा।
विज्ञापन
पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद आरिश राइनी (दायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद आरिश राइनी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को उप चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देना चाहिए। पहले भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पसमांदा समाज के लिए क्या करेगी यह न केवल बताए बल्कि कैबिनेट में निर्णय करे। उसके बाद समाज को भाजपा को वोट देने पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीते आठ वर्षों में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है इसलिए उनसे उम्मीद करना बेमानी है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर भाजपा के लोग पसमांदा मुसलमानों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो पहले वो कदम बढ़ाएं तो पसमांदा समाज भी इस पर विचार करेगा। हमने जिन दलों के लिए काम किया उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया अगर भाजपा हमारे लिए सोचेगी हम उनके लिए सोचेंगे। पहले वो ये बताएं कि पसमांदा समाज को देना क्या चाहते हैं?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें