फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के पैसों से आशीष राय कराता था मिस इंडिया कॉन्टेस्ट, महिला आईएएस अधिकारी से नजदीकी रिश्ते 

Wed, 24 Jun 2020 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पशुधन विभाग के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार मास्टर माइंड आशीष राय की जाल में बड़े-बड़े अफसर फंस जाते थे। जांच के दौरान पता चला है कि आशीष राय इन्हीं फ्राड के पैसों से मिस इंडिया कॉन्टेस्ट कराता था। लखनऊ, पुणे और नागपुर में उसने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट कराया था।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सितंबर में लखनऊ में कराए गए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में मुंबई व दिल्ली से कई नामचीन हस्तियों को बुलाया गया था। इसके अलावा पुणे और नागपुर में भी इस तरह के कॉन्टेस्ट कराए गए थे। इन कॉन्टेस्ट में ऊंची पहुंच रखने वाले परिवार के लोगों को विनर बनाया जाता था और फिर इसी की आड़ में काम कराए जाते थे।

सूत्रों का कहना है कि आशीष का एक महिला आईएएस अधिकारी से नजदीकी रिश्ता था। पूर्वांचल के कई जिलों में वह छोटे-मोटे काम दीदी की धौंस दिखाकर ही करा लेता था। जांच के दौरान पता चला है कि कुछ माह पहले आशीष राय को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए उस आईएएस अधिकारी ने पैरवी भी की थी। इतना ही नहीं आशीष राय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अक्सर वह महिला आईएएस मुख्य अतिथि भी होती थीं।
विज्ञापन


इस बात की भी तफ्तीश की जा रही है कि आशीष राय के प्रभाव में आकर महिला आईएएस अधिकारी उसकी पैरवी करती थीं या फिर इसके पीछे वजह कोई और थी। यह भी पड़ताल की जा रही है कि उस आईएएस और आशीष राय के बीच पैसों का भी कोई लेन देन था या नहीं। हालांकि इसकी जांच काफी गोपनीय तरीके से की जा रही है। इस बारे में पुलिस और एसटीएफ का कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें