फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में शुरू हुआ घुटने का आंशिक प्रत्यारोपण

विज्ञापन
कॉन्क्लेव का शुभारंभ करतीं कुलपति।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में अब घुटने का आंशिक प्रत्यारोपण भी शुरू हो गया है। यह सर्जरी युवाओं के लिए ज्यादा उपयोगी है। इससे उनका पूरा घुटना प्रत्यारोपित नहीं करना पड़ता है। सिर्फ वही हिस्सा बदला जाता है, जिसमें समस्या होती है। केजीएमयू के प्रो. शैलेंद्र सिंह ने साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शनिवार से शुरू हुई ऑर्थोपेडिक सोसाइटी और केजीएमयू की ओर से आयोजित ऑर्थोप्लास्टी कॉन्क्लेव के पहले दिन यह जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रो. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न कारणों से युवाओं के घुटने भी कमजोर हो जाते हैं। आंशिक घुटना प्रत्यारोपण होने पर उन्हें लंबे समय तक फायदा होता है। आमतौर पर प्रत्यारोपण 25 साल तक सही रहता है। आंशिक प्रत्यारोपण होने पर 25 साल बाद वे दोबारा प्रत्यारोपण करा सकते हैं। पूरा प्रत्यारोपण होने पर दोबारा प्रत्यारोपण कराना मुश्किल होता है। आंशिक प्रत्यारोपण के इसके अलावा भी कई फायदे हैं। इनमें अस्पताल में कम समय तक रहना, जल्दी ठीक होना, कम दर्द और घुटने की प्राकृतिक गति बनी रहती है।
केजीएमयू में हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि हड्डी की देखभाल के लिए डॉक्टर के साथ ही लोगों को भी सजग रहने की जरूरत है। इंडियन ऑर्थोस्कोपी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. राकेश राजपूत और इंडियन सोसाइटी ऑफ नी सर्जरी, ऑर्थोस्कोपी और ऑर्थोप्लास्टी के अध्यक्ष प्रो. ललित मैनी के साथ ही देश भर के विशेषज्ञ इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें