फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्किंग की समस्या से मुख्य मार्गों पर जाम, बड़े व्यापारी खाली हाथ

विज्ञापन
भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के भूतनाथ मार्केट के व्यापारी अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था से हो रही परेशान हैं। इनका कहना है कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण और पार्किंग के अभाव से रोजाना जाम लगता है, जिससे वाहन से आने वाले ग्राहक बाजार में प्रवेश किए बिना ही लौट जाते हैं। इसका सीधा नुकसान पक्की दुकानों के कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि बाजार की रौनक लौट सके।
विज्ञापन


Iहम अतिक्रमण के खिलाफ कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्राहक जाम देखकर वापस लौट जाता है। I
I- मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडलI
Iआवास विकास की पार्किंग में ठेले-खोमचे लगे हैं और नगर निगम की पार्किंग पर कब्जा है। आधी पार्किंग में मंदिर बना है, जिससे चारपहिया वाहन अंदर नहीं आ पाते।I
I- दिनेश शर्मा, भूतनाथ मार्केट प्रभारीI

Iनगर निगम लगातार टैक्स बढ़ा रहा है, लेकिन बदले में सुविधाएं नहीं मिल रहीं। सीवर बह रहा है, सड़कें खराब हैं और शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं होती।I

I- सुमित सिंह, कार्यवाहक अध्यक्षI
Iदुकानदार बिजली बिल, जलकर और जीएसटी सब देता है। प्रशासन का दायित्व है कि व्यापारियों को सुरक्षित और सुचारु माहौल दे, लेकिन अवैध वसूली और अतिक्रमण पर कोई रोक नहीं है।I
विज्ञापन

I- प्रमोद बंसल, कोषाध्यक्षI
Iहम पटरी दुकानदारों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मुख्य मार्गों पर दुकानें न लगें। अतिक्रमण हटेगा, तभी अंदर की दुकानों तक ग्राहक पहुंचेगा।I
I- जितेंद्र जोगनी, वरिष्ठ उपाध्यक्षI
ये समस्याएं भी बताईं

- बाजार में जो गाड़ी आती है, उसे अतिक्रमणकारी खड़ी नहीं होने देते, जिससे उनका चालान हो जाता है। ग्रुप बनाकर फुटपाथ पर आसामाजिक तत्व खड़े रहते हैं। ग्राहक सिर्फ फुटपाथ पर ही दिखता है।

- नगर निगम की टीम सुबह छह बजे दुकानें सील कर रही है। पूरा टैक्स लेने के बावजूद बाजार में कोई काम नहीं है। हर जगह सीवर बह रहा है।

- भूतनाथ मार्केट में ही मेट्रो स्टेशन के पास पूरा अतिक्रमण फैला है। पिंक बूथ के पीछे कपड़ों का स्टैंड लगाकर पूरा कब्जा किया हुआ है।

- जूता चप्पल, कॉस्मेटिक, रेडीमेड गारमेंट्स व मौसमी सामान व उत्पाद की दुकानें फुटपाथ समेत मुख्य मार्ग पर पर कब्जा किए हुए लगी हैं, लेकिन प्रशासन आंख बंद करके बैठा है।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

भूतनाथ बाजार में अतिक्रमण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें