लखनऊ। राजा राममोहन राय वार्ड में वजीर हसन रोड स्थित संत रविदास नगर में पार्क की जमीन पर मंदिर की आड़ में फिर कब्जा करने की शिकायत हुई है। छह महीने पहले उच्च न्यायालय के आदेश पर कब्जा हटाया गया था।
पार्षद मधु सिंह ने नगर आयुक्त की गई शिकायत में कहा है कि गली नंबर तीन व चार के बीच स्थित पार्क में मंदिर बनाकर निजी सामान अलमारी, बक्शा, कूलर, कुर्सियां आदि रखकर कब्जा किया जा रहा है। ये सामान मंदिर का बताकर पार्क में रखा जा रहा है। कुछ महीने पहले यहां का कब्जा हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया गया था। दोबारा कब्जा होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।