फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू: परीक्षा में धांधली करने वाले डॉक्टर को संविदा पर रखने की तैयारी, मांगी गई रिपोर्ट

Tue, 31 Dec 2019 04:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में परीक्षा में धांधली के आरोपी रहे डॉक्टर को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर रखने की तैयारी चल रही है। इसकी जानकारी मिलते ही कुछ लोगों ने शासन स्तर पर शिकायत कर दी। वहां से जवाब मांगने पर कुलसचिव ने विभागाध्यक्ष से पूरा विवरण तलब किया है।

विज्ञापन


कुलसचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी ने फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एके सचान को पत्र भेजा है। इसमें पूछा है कि संविदा पर होने वाली नियुक्ति के लिए कितने लोगों ने आवेदन किया है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनमें किसके-किससे खिलाफ कौन सी जांच चल रही है। कभी किसी को प्रतिकूल प्रविष्टि तो नहीं दी गई।

हाल में सेवानिवृत्त हुए प्रोफेसर पर डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में धांधली का आरोप लगा था। उनके खिलाफ जांच भी चली। अब उन्होंने दोबारा संविदा पर तैनाती के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही अनूप श्रीवास्तव ने पूरे मामले की शिकायत शासन में की है। वहां से पत्र आने के बाद कुलसचिव ने विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर विवरण मांगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें