फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन : मार्च सत्र में बेहतर हुआ विद्यार्थियों का परसेंटाइल, राजधानी के शील रंजन बाजपेई को 99.87 परसेंटाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) मार्च सत्र का परिणाम बुधवार देर रात जारी किया गया, जो फरवरी सत्र से बेहतर रहा। राजधानी के काफी विद्यार्थियों ने 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल किए हैं। इसमें शील रंजन बाजपेई को 99.87 परसेंटाइल मिला है। साथ ही आर्य वर्धन सिंह ने 99.85, आयुष्मान पांडेय ने 99.80, शुभम गुप्ता ने 99.80, प्रखर मौर्या ने 99.71, आकर्ष चौधरी ने 99.64, यश प्रताप सिंह ने 99.39, अखिलेंद्र गोस्वामी ने 99.30, जूही बाजपेई ने 99.18, ज्वॉयदीप साहा ने 99.18 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले सत्र की गलतियों से सीख लेकर तैयारी की थी, जिसका असर परिणाम में दिखा है। हालांकि सिर्फ दो ही हफ्ते का समय तैयारी के लिए मिला था। अब उनका पूरा फोकस जेईई एडवांस पर होगा। बता दें कि मार्च सत्र की परीक्षा 16 से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मार्च सत्र का परिणाम जारी होने के बाद अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जबकि अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित है।
विज्ञापन

73 छात्रों के 90 परसेंटाइल से ज्यादा अंक
लखनऊ। जेईई मेन परीक्षा के द्वितीय चरण में सीएमएस के छह छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपनी मेधा का परचम लहराया है। इनमें शामिल अतुल पांडेय ने 99.54, हर्ष जोशी ने 99.50, यश प्रताप सिंह ने 99.39, प्रणव मिश्रा ने 99.20, सैय्यद मुस्तफा ने 99.19 और जूही बाजपेयी ने 99.18 परसेंटाइल अंक अर्जित किए हैं। इस चरण में 90 परसेंटाइल से अधिक अंक अर्जित करने वालों में स्कूल के कुल 73 छात्र हैं। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है। संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें