फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: परमहंस ने किया ताजमहल में शिव की प्राण प्रतिष्ठा करने का ऐलान, बोले- ये ताजमहल नही तेजो महालय है

Sun, 01 May 2022 11:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि वह ताजमहल में शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। यह तेजो महालय है।
विज्ञापन
जगद्गुरु परमहंस आचार्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य 5 मई को आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे। उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे 5 मई को आगरा में ताजमहल (तेजो महालय) में शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ की गयी है। शिव मंदिर तेजो महालय का नाम बदलकर ताजमहल किया गया। उन्होंने कहा कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए सनातन धर्म संसद भी आगरा में करेंगे।

उन्होंने देश के तमाम हिंदूवादी संगठनों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग 5 मई को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचे। बताते चलें कि चार दिन पहले परमहंस आचार्य ताजमहल का दीदार करने गए थे लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें ब्रह्म दंड और भगवा कपड़ों की वजह से प्रवेश नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें