फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से होगा सीधा मुकाबला: भाजपा

Sat, 25 Jan 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की दाल गलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा, ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल पहले तो कानून का उल्लंघन करने वाले नेताओं को जेल भेजने की बात करते थे, लेकिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनते ही वे अपनी सरकार के एक मंत्री को बचाने में जुटे हुए हैं।
पंकज सिंह ने यह बातें स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में पिपरसंड में ‘खेलेगा युवा, जीतेगा भारत’ क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के उद्घाटन समारोह में जाते वक्त स्कूटर्स इंडिया चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार दस वर्षों से केंद्र की सत्ता पर काबिज यूपीए सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता ने नरेंद्र मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना तय कर लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा दल-बदलुओं की बजाय युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के अच्छे छवि के युवाओं को लोकसभा चुनाव में उतारने पर मंथन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें