चलती एसयूवी में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
लखनऊ। गोसाईंगंज में रविवार तड़के चलती एसयूवी में आग लग गई। आनन-फानन चालक जानकीपुरम निवासी पवन मिश्रा ने एसयूवी से कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आधे घंटे में आग बुझा ली। इंस्पेक्टर के मुताबिक पवन मिश्रा रविवार तड़के एसयूवी से वाराणसी से लौट रहे थे। वह सुल्तानपुर रोड पर कबीरपुर गांव के पास इंजन से धुंआ निकलने लगा। उन्होंने जैसी ही एसयूवी रोकी तभी इंजन से लपटें उठने लगीं। हादसे में कार पूरी जल गई। एफएसओ बडगूजर ने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।