फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कालीचरण पीजी कॉलेज में पंकज और आशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कालीचरण पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। इसमें दूसरे दिन भी विविध प्रतियोगिताएं हुईं। परिणाम जारी होने पर बीए प्रथम वर्ष के छात्र पंकज यादव ने पुरुष वर्ग में और बीए तीसरे वर्ष की छात्रा आशा पाल ने महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे देवेंद्र सिंह ने दोनों विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने पिता से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। उन्होंने बताया कि 1936 में जर्मनी में हुए ओलंपिक में हिटलर की उनके पिता मेजर ध्यान चंद से मुलाकात हुई थी, तब हिटलर ने उन्हें जर्मनी मेजर जनरल बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मयंक ने चाइनीज़ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक वीके मिश्रा, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. अर्चना मिश्रा, प्रो. वीएन मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें