लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को वार्षिक सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने वर्ष 2023 एवं 2024 के 65 और इसके पहले के 242 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मेलन में नरेंद्र वर्मा, महेश चंद्र, ध्रुव त्रिपाठी, डीआईओएस राकेश पांडेय, डॉ. आरपी मिश्र, एडी माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी, पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन, संग्राम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। (संवाद)