फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली चोरी करने वालों में मची भगदड़, खुद ही उतारे केबल

विज्ञापन
​जांच करती बिजली विभाग की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की झुग्गी झोपड़िया में चल रही अवैध बिजली के खिलाफ शनिवार से जांच अभियान शुरू किया गया है। इससे बिजली चोरी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर ऐशबाग वार्ड में रामलीला मैदान के सामने, तिलक नगर वार्ड के कब्रिस्तान के पीछे मूकबधिर स्कूल के पीछे, राजाजीपुरम के अंडरपास के पास, राजाजीपुरम के पंपिंग स्टेशन के दोनों तरफ, दौलतगंज वार्ड में गुलाला रोड, मल्लाही टोला, शांति नगर हुसैनाबाद वार्ड के घंटाघर में स्थापित झुग्गी झोपड़ियों में बिजली कनेक्शन की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। टीम को देखकर बिजली चोरी करने वालों में भगदड़ मच गई, जो खुद ही केबल को उतारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें