फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, भतीजा बचा

Sun, 14 Jun 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में डंपर की चपेट में आने से शिवनाथा (65) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनके रिश्ते के भतीजे राकेश बच गए।
विज्ञापन

उन्नाव के असोहा के शाहाबाद ग्रांट निवासी शिवनाथा शनिवार को राकेश के साथ बंथरा के जुनाबगंज स्थित प्रसाद अस्पताल आई थीं। वे अपनी नातिन को देखने के बाद लौट रही थीं। जुनाबगंज चौराहा पार करते ही कानपुर रोड पर रमाडा होटल के पास हादसा हुआ। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से राकेश सड़क किनारे गिरे, जबकि शिवनाथा डंपर के पहिये के नीचे आ गईं। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवनाथा के पति की करीब 15 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में उनके दो बेटे, बुधकरन और रामकरन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें