फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेजस में फायर अलार्म बजने से अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तेजस एक्सप्रेस बुधवार रात कानपुर पहुंची तो एसी चेयरकार का फायर अलार्म अचानक बज उठा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान महिला यात्री गिरकर घायल हो गई। यात्री के परिजनों ने इसकी शिकायत रेलवे में दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि किसी यात्री के सिगरेट जलाने पर फायर अलार्म सक्रिय हो गया था।
विज्ञापन

ट्रेन 82502 बुधवार दोपहर नई दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई। रात करीब पौने नौ बजे यह कानपुर स्टेशन पहुंची। अचानक एसी चेयरकार बोगी सी-7 का फायर अलार्म सिस्टम बजने लगा। इससे आग लगने की आशंका में यात्री इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी में सीट नंबर 24 पर यात्रा कर रही महिला गिरकर घायल हो गई। उनके बेटे सत्यम मिश्र ने शिकायत दर्ज कराई।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तेजस में आधुनिक सेंसर लगे हैं। ट्रेन कानपुर पहुंची तो बोगियों के गेट खुले हुए थे। प्लेटफार्म या शौचालय में किसी यात्री ने सिगरेट जलाई, जिससे अलार्म बज उठा। शौचालय की जांच में जलती हुई वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें