फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेताओं को रोक, आगे बढ़ी परिक्रमा

Mon, 23 Sep 2013 12:39 PM IST
धीरेंद्र सिंह/ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में विहिप की पंचकोसी परिक्रमा सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। कारसेवकपुरम से शुरू हुई इस परिक्रमा में करीब 20-25 साधु-संतों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


साधु-संतों की इस टुकड़ी को परिक्रमा के लिए विदा करने गेट तक आए विहिप नेता व पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती और श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमलयनयन दास को पुलिस ने रोका और बैनर हटवाया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात की गई है। कारसेवकपुरम के भीतर और बाहर सीमा सशस्त्र बल की दो कंपनी तैनात की गई है।

पूरे परिक्रमा मार्ग पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। आम जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसलिए पूरे इलाके को दो जोन में बांटा गया है।

13 अक्टूबर तक चलेगी परिक्रमा
इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी एडीएम स्तर के अधिकारियों के सुपुर्द कर दी गई है। 13 अक्टूबर तक चलने वाली इस परिक्रमा को मंदिर निर्माण के लिए माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी सूचना मिल रही है कि कारसेवकपुरम में ही एक यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जहां परिक्रमा से लौटे साधु-संत एक खास तरह की पूजा करेंगे।

बताते चलें कि इस पंचकोसी परिक्रमा का श्रीगणेश रविवार को अपराह्न साढ़े चार बजे कारसेवकपुरम् में पंच कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ था।

दक्षिण के आनंद आश्रम और गुंटुर आश्रम के धर्माचार्यों संग 24 संतों ने अपनी पूजा विधि से इस खास यज्ञ में आहुतियां डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें