फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा पूरी होते ही अयोध्या में सील होने लगीं गलियां और सड़कें

Thu, 07 Nov 2019 06:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
परिक्रमा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा समाप्त होते ही प्रशासन ने रामजन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए अयोध्या की तैयारी पर काम तेज कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह से ही नजारा बदला-बदला सा था।

विज्ञापन


हर चेकपोस्ट-बैरियर पर आने-जाने वालों को सघन तलाशी के बाद ही रामनगरी की ओर बढ़ने की इजाजत दी जा रही थी। श्रद्धालुओं, साधु-संतों से लेकर रोज आने-जाने स्थानीय लोगों-व्यापारियों के बैग-झोले खंगाले गए।
 


मोबाइल के चार्जर तक रखवा लिए गए। फैजाबाद के बेनीगंज में बैरियर लगा दिया गया। पहले कभी पंचकोसी परिक्रमा में यहां से कोई रोक-टोक नहीं होती थी। यहां से ट्यूशन जाने वाले बच्चों, दुकानदारों-कारोबारियों की बाइकें-साइकिलें तक अंदर जाने से रोक दी गईं। तमाम लोग वापस घर लौटने को मजबूर थे।

विज्ञापन


बीवी-बच्चों के साथ अवध विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कोरी भी परेशान लोगों में शामिल थे। बोले-ऐसी रोक-टोक पहले नहीं थी, लगता है फैसला आने वाला है। सदर बाजार कैंट फैजाबाद के आशाराम अपनी सिंघाड़ा चद्दर में समेटकर पैदल निकल पाए, बोले कि पुलिस ठेला आगे नहीं जाने दे रही है। अब कहीं चद्दर बिछाकर दुकान लगाएंगे, ताकि रोजी-रोटी चल जाए।

नगर में अतिसंवेदनशील विवादित परिसर के पीछे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों की सड़कें-गलियां बल्लियों से सील की जा रही हैं। यहां से पैदल भी सड़क पर आने का रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें