फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार में पंचायत ने किया लड़की की इज्जत का सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के अंतू इलाके में एक पंचायत ने अपहरण और रेप की शिकार बनी छात्रा की इज्जत का 25 हजार रुपये आंकी है। पंचायत का फरमान है कि आरोपी के परिवार वाले यह रकम पीड़ित छात्रा को देंगे और मामला रफा-दफा हो जाएगा।
विज्ञापन


गांववालों का इतना दबाव है कि पीड़ित परिवार ने भी पंचायत का यह तुगलकी फरमान मान लिया है। इधर, पुलिस भी जानकारी होते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठे रही।

अंतू इलाके में रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा को 28 जून को गांव के ही दो युवक अगवा कर ले गए थे। दो जुलाई को वह किसी तरह उन दोनों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने बताया कि उसे उरई जिले में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां उसके साथ दुराचार किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

लड़की का मेडिकल तक नहीं

आरोप है कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा तो लिख लिया मगर आरोपियों का ही पक्ष लिया और पीड़िता को परेशान किया। इस जघन्य कृत्य के लिए छात्रा को ही फटकार लगाई। यह मामला जब गांव की पंचायत के पास पहुंचा।

पंचायत ने फरमान सुनाया कि अपहरण और रेप करने वाले दोनों युवकों से छात्रा को 25 हजार रुपये दिलवार उन्हें माफ कर दिया जाए। फैसला सुनाया कि रकम देने के बाद मामला खत्म कर दिया जाए।

पुलिस से निराश पीड़ित छात्रा के घरवाले पंचायत का फैसला मानने को मजबूर हो गए।पुलिस की भूमिका भी इस मामले में कम शर्मनाक नहीं रही।

अपहरण और रेप की शिकार छात्रा का पुलिस ने मेडिकल टेस्ट तक नहीं कराया। इस मसले पर जब सवाल उठे तो एसओ अंतू रामनरेश यादव ने कहा कि उन्हें दोनों पक्षों के बीच सुलह और पंचायत के फैसले की जानकारी नहीं है। अब जाकर उन्होंने छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें