लखनऊ के हेरिटेज जोन में जो भी विकास कार्य अभी 80 से 90 फीसदी तक पूरे नहीं हुए हैं,उनकी डिजाइनिंग नए सिरे से की जाएगी। इसको लेकर प्रोजेक्ट का बजट 65 करोड़ रुपये से बढ़ा कर करीब 220 करोड़ रुपये करने की तैयारी है।
इसमें कई न कामों को जोड़ा जाएगा,जिसमें फूडकोर्ट, फव्वारे,सेल्फी जोन,पार्किंग,किडजोन आदि का भी इंतजाम किया जाना है। हेरिटेज जोन के साथ एलडीए पुराने शहर को भी संवारने की योजना बना रहा है। इसके तहत चौक,अकबरी गेट,ठाकुरगंज क्षेत्र को संवारने का काम होगा। इसको लेकर एलडीए एक आर्किटेक्ट कंसलटेंट नियुक्त करने जा रहा है।
बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े के बीच करीब एक साल से सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसमें तारों को भूमिगत करने,सड़क को चौड़ा करने,घंटाघर,पिक्चर गैलरी का विकास,शाही तालाब का जीर्णोद्धार,सतखंडा और सतखंडा पार्क की बेहतरी की परियोजना शामिल है।