जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही कई दिग्गज नेताओं के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई है। आरक्षण के बाद किनारे हुए कई बड़ों की चुनावी दिलचस्पी पर मानों ब्रेक लगा दी हो। क्योंकि लंबे समय से चुनावी जमीन तैयार कर जिला पंचायत सदस्य बनने के उनके ख्वाब चूर हो गए। वहीं कई लोगों की मन मांगी मुराद पूरी हुई तो चुनाव फतेह करने का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है।
जिले में जिला पंचायत सदस्य की कुल 57 सीटें है। मंगलवार को आरक्षण की तस्वीर साफ हुई तो नौ सीटें महिला, छह अनुसूचित जाति महिला, पांच ओबीसी महिला, 19 अनुसूचित जाति, 10 पिछड़ा वर्ग तो 17 अनारक्षित के खाते में गई हैं। इसके बाद बदले समीकरण के अनुरूप जहां लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जबकि लंबे समय से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने को लेकर दशहरा व दीपावली से होर्डिंग्स व पोस्टर से शुरू हुआ शुभकामनाओं के संदेश के सहारे चुनाव जमीन तैयार करने वाले बदले आरक्षण से चारों खाने चित्त दिखाई दे रहे हैं। जबकि गांव-गांव में जनसंपर्क तो कोरोना काल में मास्क व राशन तथा ठंड में कंबल वितरण कर वोटरों को रिझाने की कवायद भी धरी रह गई। धिकांश जिला पंचायत सदस्य बदले आरक्षण को लेकर चुनावी समर से बाहर होंगे। वहीं कई लोगों को दोबारा चुनाव लड़ने की उम्मीद पूरी होती दिख रही है।
जिला पंचायत के वार्ड वार आरक्षण की तस्वीर
निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2015 वर्ष 2021
सिद्वौर प्रथम अनुसूचित जाति अनारक्षित
सिद्वौर द्वितीय अनुसूचित जाति अनारक्षित
सिद्वौर तृतीय अनुसूचित जाति महिला
सिद्वौर चतुर्थ अनारक्षित अनु. जाति
सिद्वौर पंचम अनु, जाति महिला पिछड़ा वर्ग
हैदरगढ़ प्रथम अनु. जाति महिला पिछड़ा वर्ग
हैदरगढ़ द्वितीय अनारक्षित अनु. जाति महिला
हैदरगढ़ तृतीय अनारक्षित अनु. जाति महिला
हैदरगढ़ चतुर्थ अनु. जाति पिछड़ा वर्ग
त्रिवेदीगंज प्रथम महिला अनु. जाति महिला
त्रिवेदीगंज द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला अनु. जाति महिला
त्रिवेदीगंज तृतीय महिला अनु. जाति महिला
बनीकोडर प्रथम महिला अनारक्षित
बनीकोडर द्वितीय अनारक्षित अनारक्षित
बनीकोडर तृतीय अनारक्षित अनुसूचित जाति
बनीकोडर चतुर्थ अनारक्षित अनारक्षित
मसौली प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला
मसौली द्वितीय पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति
मसौली तृतीय पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
मसौली चतुर्थ अनुसूचित जाति महिला पिछड़ा वर्ग
हरख प्रथम महिला अनारक्षित
हरख द्वितीय महिला अनारक्षित
हरख तृतीय महिला अनुसूचित जाति
बंकी प्रथम अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
बंकी द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला महिला
बंकी तृतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला
देवा प्रथम अनारक्षित अनुसूचित जाति
देवा द्वितीय पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति
देवा तृतीय अनुसूचित जाति महिला पिछड़ा वर्ग महिला
देवा चतुर्थ पिछड़ा वर्ग महिला महिला
निंदूरा प्रथम अनुसूचित जाति अनारक्षित
निंदूरा द्वितीय अनुसूचित जाति महिला
निंदूरा तृतीय अनुसूचित जाति महिला पिछड़ा वर्ग
निंदूरा चतुर्थ पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति महिला
निंदूरा पंचम अनारक्षित अनुसूचित जाति
फतेहपुर प्रथम अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला
फतेहपुर द्वितीय पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
फतेहपुर तृतीय अनुसूचित जाति महिला पिछड़ा वर्ग महिला
फतेहपुर चतुर्थ महिला अनारक्षित
फतेहपुर पंचम पिछड़ा वर्ग महिला महिला
सूरतगंज प्रथम अनारक्षित अनारक्षित
सूरतगंज द्वितीय अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
सूरतगंज तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
सूरतगंज चतुर्थ पिछड़ा वर्ग महिला
रामनगर प्रथम अनारक्षित अनारक्षित
रामनगर द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला
रामनगर तृतीय अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
सिरौलीगौसपुर प्रथम महिला पिछड़ा वर्ग
सिरौलीगौसपुर द्वितीय पिछड़ा वर्ग महिला
सिरौलीगौसपुर तृतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग महिला
सिरौलीगौसपुर चतुर्थ पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
दरियाबाद प्रथम अनारक्षित अनुसूचित जाति
दरियाबाद द्वितीय महिला अनुसूचित जाति
दरियाबाद तृतीय अनारक्षित अनुसूचित जाति
पूरे डलई प्रथम अनारक्षित अनारक्षित
पूरे डलई द्वितीय अनारक्षित अनारक्षित
पूरे डलई तृतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग